Grand Vitara & Hyryder Recall जारी
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर को वापस बुलाया
मारुति ने ग्रैंड विटारा की 39,000 से अधिक यूनिट वापस बुलाई है, इनके फ्यूल-लेवल इंडिकेटर और लो-फ्यूल वार्निंग लाइट में खराबी का पता चला है। यही समस्या इसके रीबैज वर्जन टोयोटा हाइराइडर में भी मिली है। हालांकि इस खराबी से सेफ्टी और परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होगी, दोनों ब्रांड ने अपने ग्राहकों को गलत फ्यूल रीडिंग से बचने के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर चेक करवाने की सलाह दी है।






