बेस प्राइज 50 हजार था
बेस प्राइज 50 हजार था
इस बार 'HR88B8888' पर 45 लोग टूट पड़े. बेस प्राइज था, महज 50 हजार रुपये. लेकिन बोली का जुनून देखिए. दोपहर 12 बजे तक 88 लाख पहुंच गया, और शाम तक 1.17 करोड़ पर.
हरियाणा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में हर हफ्ते VIP या फैंसी नंबर प्लेट्स की नीलामी होती है. ऑनलाइन, घर बैठे. प्रोसेस सिंपल. शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक आप fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर अपनी पसंद का नंबर चुनो. फिर बोली लगाओ, और बुधवार शाम 5 बजे रिजल्ट… कौन जीता कौन हारा.






